
चिदंबरम कभी कानून के शिकंजे में न फँसते अगर मुंबई में एक व्यक्ति ने यातायात संकेतक का उल्लंघन न किया होता!
कार्टर रोड पर एक व्यक्ति लाल बत्ती का उल्लंघन करता हुआ ट्रैफिक पुलिस के हत्थे चढ़ा। उसके पास से एक तमंचा बरामद हुआ, गिरफ्तारी बचने के लिए उसके मुँह से निकलता है कि इंद्राणी मुखर्जी ने अपनी भांजी की हत्या की है। पता चलता है वो भांजी नहीं इंद्राणी की बेटी थी!
बेटे और सौतेले बेटे से पूछताछ में इंद्राणी और उसकी बेटी के जॉइंट अकाउंट्स का पता चलता है जिनसे इंद्राणी की बेटी ने अपने खाते में पैसा ट्रांसफर किया था जिसे वो इंद्राणी को लौटाने से इनकार कर रही थी। इंद्राणी उसकी हत्या करती है और खाते नियंत्रण में लेकर पैसा ब्रिटेन ट्रांसफर करने की कोशिश करती है, ये पैसा पनामा अकाउंट्स से लिंक्ड पाया जाता है।
इंद्राणी बेटी की हत्या के आरोप में जेल जाती है, वहां सरकारी गवाह बनकर काँग्रेस, चिदंबरम, काला पैसा अपने पति की inx मीडिया के जरिये पनामा अकाउंट्स से दिए रिश्वत का पूरा कच्चा चिट्ठा खोल देती है।
वित्तमंत्री रहते हुए चिंदबरम के खाते में बेटे कार्ति के अकाउंट और देसी विदेशी चैरिटी ट्रस्ट और भारतीय उद्योगों से आये पैसों का ट्रेल मिल जाता है।
एक लाल बत्ती का उल्लंघन भूतपूर्व वित्तमंत्री को वर्तमान अपराधी बना सकती है। यातायात के नियमो का हमेशा पालन कीजिये!